राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के प्रतियोगी हुए सम्मानित

विकास सक्सेना बदायूँ-

कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया ।

1 सितंबर 2019 को प्रदेश भर के जनपदों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘मैं भी युवा हूँ, मेरा भी एक सपना है’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री ओमकार सिंह ने कहा कि बच्चों को देश के इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए । हमें खुशी है कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । आज बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें होने वाली खुशी देखने का मौका मिला ।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जो छात्र छात्राए विजेता हैं उनको 15 सितंबर 2019 को सुबह 10:30 पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुंवर रंजीत सिंह, प्रिंसिपल अजय कुमार सिंह, सभासद अनवर, छात्र कांग्रेस नेता अरबाज रज़ी, अब्दुल कादिर, विचार विभाग अध्यक्ष रफत अली खान व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे ।