सड़क के किनारे गलियों में पड़ा घरेलू सामान
अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए लोगों का घरेलू सामान सड़क के किनारे या फिर गलियो ंमें पड़ा हुआ है। कहीं कहीं पर ओमनगर के लोगों ने अपना सामान चारपाईयों पर रख रखा है। नन्हें मुन्ने बच्चे ड्टाी उसी सामान के पास बैठे हैं। इस तरह के दृश्य को देखकर हर किसी व्यक्ति को सोचने को मजबूर कर रहा है। वहीं ओमनगर के लोग सरकारी की इस नीति को लेकर सरकार को कोसने में लगे हुए हैं।
तीन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
कोतवाली देहात एसआई ब्रजेश कुमार सिंह ने ओमनगर निवासी राजकिषोर, विनोद, राजपाल गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि इन तीनों आरोपी अपने साथ घातक अस्त्रों से लैस होकर ईंट पत्थर लेकर पुलिस अफसरों से भिड़ने की कोशिश की। यही नहीं लोगों को एक राय करके सड़क पर चारपाई डालकर जाम लगा दी थी और पुलिस प्रशासन और सरकार के प्रति गाली गलौच की है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।
खात बात तो यह है कि जब यह लोग अवैध तरीके से अपने आशियाने बना रहे थे। तो उस समय इनको रोका क्यों नहीं गया अगर नहीं रोका गया तो फिर इन लोगों के राशन कार्ड, पहचान पत्र कैसे बन गए। यही नहीं ओमनगर के लोगों के बिजली कनेक्शन भी दे दिए गए। इन सब बातों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उस वक्त इस अवैध निर्माण की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।