मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की विधानसभा बिलग्राम मल्लावां की मासिक बैठक माधौगंज नगर में किदवई नगर स्थित कार्यालय पर हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने की । बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष आलम अहमद ने किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुटे क्योंकि 4 साल की भाजपा सरकार में किसान व्यापारी छात्र नौजवान पूरी तरह से परेशान है । बढ़ती महंगाई से आम जनमानस पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं । भाजपा सरकार अपने द्वारा किए गए वादों से भटक चुकी है महंगाई चरम सीमा पर है रोजगार के नाम पर छात्रों को पकौड़ा रोजगार जैसी नंदिनी बात की गई समाजवादी सरकार की जनता से जुड़ी योजनाओं को धीरे-धीरे बंद करने का काम कर रही है । प्रदेश में घटनाएं बढ़ती जा रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों विफल है। बैठक को परिवेश श्रीवास्तव , मुजीब मलिक ,प्रवीण कश्यप, आलम अहम,द अभय गुप्ता, विनोद सिंह ने संबोधित किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सपा नसीम , युवजन सभा प्रदेश सचिव कुशल यादव , अफसर अली, जिला सचिव संदीप सिंह, रविंद्र सिंह , आशीष कुमार, शराफत अली , संजय , कार्तिकेय गुप्ता , हरिश्चंद्र , केतन कठेरिया, आलोक सिंह , गौतम सिंह, शिवराज सिंह , अभिषेक कश्यप, राजेंद्र सिंह , रविंद्र कुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।