महाकुम्भक्षेत्र मे भीषण अग्निकाण्ड; २५ से अधिक शिविर जलकर राख

आज (१९ जनवरी) महाकुम्भक्षेत्र मे तीन गैस-सिलिण्डरोँ मे विस्फोट हुआ; भीषण अग्निकाण्ड मे २५ से अधिक टेण्ट जलकर ख़ाक हुए हैँ। गीताप्रेस का शिविर भी पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।

आग सेक्टर १९ मे लगी थी। जब हमने प्रभावित लोग से पूछा तब बताया गया था कि भोजन पकाते समय सिलिण्डर मे विस्फोट हो गया था; परन्तु एक साथ तीन सिलिण्डरोँ मे विस्फोट हो जाने की बात समझ मे नहीँ आती। कई लोग आग मे झुलसे भी हैँ; लोग मरे हैँ वा नहीँ, अज्ञात है; क्योँकि घटनास्थल पर किसी के जाने के लिए अनुमति नहीँ दी जा रही थी। बहुत देर-बाद आग की भीषणता पर नियन्त्रण पाया गया था। मैने इस काण्ड को साक्षी भी दिया है। उसी समय आदित्यनाथ योगी और उनके सारे सम्बन्धित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे थे।