आग लगने से 4 घर जले

कछौना– कोतवाली कछौना के ग्राम मतुआ में बृहस्पतिवार की सायं अज्ञात कारण से आग लगने से 4 घर जल गए। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना की ग्रामसभा मतुआ में सियाराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर की चिंगारी से धीरे-धीरे पास के 3 घरों में आग की लपटें पहुंच गई। इन सभी के घर कच्चे बने थे। छप्पर, चारपाई, कपड़े, गृहिस्थी और अनाज जलकर राख हो गए। ग्रामप्रधान असद शाहिद ने पूरे मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी 112 को दी। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान का आकलन नहीं हो सका। पीड़ित परिवार इस घटना से काफी परेशान है। इस घटना से गांव के मुंशी, पंचम, राजकुमार आदि प्रभावित हुए हैं।