प्रकाश है तो विकास है : मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ

प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज ऊर्जा विभाग 2300 मेगा ग्रामीण शिविरों के जरिए 1 लाख कनेक्शन देने का कार्य कर रहा है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप 31 दिसंबर 2018 तक प्रदेश का कोई मजरा अंधेरे में नहीं रहेगा ।

योगी सरकार मार्च 2019 से पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने के लिए संकल्पित है । इस कार्य में उपभोक्ताओं से बिजली उपभोग के एवज में समय से पूरे बिल का भुगतान अपेक्षित है । योगी सरकार का स्पष्ट मानना है-प्रकाश है तो विकास है । आजादी के 70 साल बाद भी बिजली से वंचित रहे प्रदेश के 1 करोड़ 57 लाख घरों को रोशन कर विकास की मुख्यधारा में लाना सरकार की प्राथमिकता है ।