कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना की ग्राम सभा टिकारी में बंजर भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर दुकानों का निर्माण करा दिया था। जिसकी शिकायत युवा नेता राम बहादुर सिंह ने शासन प्रशासन से की थी। प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ धारा 2/3 के तहत कछौना कोतवाली में मामला दर्ज किया था। उसके बाद भी आरोपित उक्त स्थान पर निर्माण कर हॉल बनवा रहे थे। जिस पर उपजिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद तहसीलदार अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में राजस्व कर्मी दीपक पाल व पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाबा का बुलडोजर एंटी भू माफिया के तहत चलवाकर हाल को गिरवा दिया।

दुकानों पर वाद धारा 67 के तहत कार्यवाही चल रही है। आरोपित दीपू पुत्र अनिल व सुनील पुत्र राजाराम निवासी टिकारी पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए एंटी भू माफिया की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई। इस कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया एंटी भू-माफिया अभियान के तहत चयनित भूमि पर कब्जा धारकों के खिलाफ कार्यवाही चलती रहेगी। इस अभियान में लेखपाल दीपक पाल व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह व कांस्टेबल रोहित सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता