भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, एसडीएम सिराथू व सैनी पुलिस के मना करने के बाद भी शुरू कराया निर्माण कार्य

कौशाम्बी : प्रयागराज मण्डल के जिला कौशाम्बी तहसील सिराथू अन्तर्गत ग्राम सभा लोहारपुर कोतवाली सैनी निवासी प्रार्थी चन्द्र पाल पुत्र शीतल की भूमि ग्राम सभा चक बख्तियारा परसीपुर में हैं।जिसकी भूमि गाटा संख्या 106 के विभाजन का वाद एस डी एम कोर्ट में 06/12/2019 से विचाराधीन हैं। जिसमें एस डी एम सिराथू ने आदेश दिया कि जब तक मामले का निस्तारण ना हो जाये तब तक कोई निर्माण कार्य नही होगा और यथा स्थिति बनाये रखें। लेकिन दबंग विपक्षी चंद्रभान पुत्र हिम्मत जबरन विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे हैं । प्रार्थी द्वारा पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गयी ।112 नम्बर की पुलिस मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रुकवाया और कहा कि जब तक राजस्व विभाग से लिखित कोई आदेश ना हो तब तक कोई निर्माण कार्य शुरु ना हो लेकिन पुलिस के जाते ही पुनः दबंगों द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया । प्रार्थी की शिकायत पर सैनी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला कर मामले में बातचीत कर रही हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि राजस्व और पुलिस प्रशासन के मना करने के बाद भी आखिर इन दबंगों ने निर्माण कार्य बन्द क्यों नहीं किया? आखिर एस डी एम सिराथू के आदेश के बाद भी दबंगो द्वारा निर्माण कार्य कैसे और किसके इशारे पर कराया जा रहा है? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन के बार बार आदेशों की धज्जियाँ उड़ाने के बाद भी इस दबंग भूमाफिया पर प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट