सामान्य ज्ञान : 2 जून की महत्त्वपूर्ण बातें

1909: एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए.

1924: अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने भारतीय नागरिकता अधिनियम 1924 पर हस्ताक्षर कर उसे कानूनी रूप प्रदान किया जिसके अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को जो उसकी सीमा के भीतर पैदा हुए थे नागरिकता प्रदान की गई.

1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई.

1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन आज के दिन हुआ था.

1966 : 2 जून को ही अमरीका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा था.

2010 :

  • Important things for June 2जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने नौ महीने से कम समय के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया.
  • स्वीडन के इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान में खुसाब के निकट दो नए प्लूटोनियम रिएक्टरों के शुरू हो जाने पर परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम का उसका उत्पादन बढ़कर 7 गुना हो जाएगा.

2011 :

  • ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए.
  • भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी.

2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

2014: आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना.

जन्म :

  • 1163 पृथ्वी राज चौहान का जन्म.
  • 1922 चार्ली सिफर्ड (अमेरिकी गोल्फर) का जन्म.
  • 1987: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म आज ही के दिन हुआ.