सामान्य ज्ञान : 23 मई की प्रमुख घटनाएँ

  • 1420: आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया

  • 1592:वियेना में जिओरडनो ब्रूनो गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है. उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था.
  • 1848: लिलिएनथाल ऐसे शख्स हैं जिन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया. उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी. 23 मई को उनका जन्मदिन विश्वभर में मनाया जाता है.
  • 1915: प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी.
  • 1919: महारानी गायत्री देवी, जयपुर राजघराने की राजमाता का जन्मदिन.
  • 1923- बेल्जियम ने सेवना एयरलाइंस बनाया।
  • 1984: बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
  • 2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
  • २०१०- वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगू चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
  • 2010- कान्स फ़िल्म समारोह में अपिचातपॉन्ग वीरासेताकुल द्वारा निर्देशित थाईलैंड की फ़िल्म ‘अंकल बोनमी हू कैन रिकॉल हिज़ पास्ट लाइव्स’ को सबसे बड़े पुरस्कार ‘पाम ड’ओर’ से सम्मानित किया गया।
  • 2016 – भारत ने अपना पहला स्वदेशी पुनर्प्रयोज्य अंतरिक्ष शटल प्रमोचित किया।