10 मई का इतिहासज्ञान

  • 1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।
  • 1924- एडगर हूवर अमेरिकि संघीए जाँच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त किए गए।
  • 1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
  • 1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
  • 2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
  • 2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
  • 2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
  • 2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
  • 2010 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों और हथियारों से किए गए हमलों में 65 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

10 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1922- नैन्सी वाकर, अमेरिकी फिल्म और टीवी अभिनेत्री (रोडा) (मृ. 1992)
  • 1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
  • 1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।
  • 1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
  • 1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

10 मई को हुए निधन

  • 1936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
  • 1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
  • 2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर ।