विवाद में चले कांता बल्लम, 19 लोग घायल

          मंझिला थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी कांता भाला व बल्लम चले जिससे दोनों पक्षों के करीब 19 लोग घायल हो गए।एक पक्ष के लोग एसपी के ऑफिस पहुंचे और पुलिस पर कार्यवाई न करने का आरोप लगाया।सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
       मामला हरदोई के मंझिला थाना क्षेत्र के अंटा प्रधान गांव का है।यहां दो पक्षों में महज रास्ते के निकास को लेकर इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया कि एक युवक धीरेंद्र शराब के नशे में गाली बकते हुए जा रहा था।अपने घर मे मौजूद रामसिंह की पत्नी शांति देवी ने भी गालियां देनी शुरू कर दी तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठियां चटकने लगी।
          दोनों पक्षों में विवाद के बाद लाठियों के साथ कांता भाला बल्लम आदि लेकर आ गए और दोनों पक्षों के 19 लोग घायल हो गए।घायलों में एक पक्ष के ब्रजेश सतीश रामप्रेम राजवीर शांतिदेवी नन्ही देवी अरुनादेवी अवधेश व राजाराम गम्भीर रूप से घायल हो गए।यह सभी एसपी आफिस पहुंचे।वही दूसरे पक्ष के राजेन्द्र रामचन्द्र रामभरोसे राजीव रामतीरथ धीरेंद्र कुमार छैलबिहारी वीरपाल राकेश आदि घायल बताये जा रहे है।
      एसपी आफिस में एएसपी निधि सोनकर सीओ हरपालपुर ममता कुरील व अन्य अधिकारियों ने सभी की बात सुनी और सभी को सीओ की गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा।एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों में जबर्दस्त विवाद है सभी घायल है सभी को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले में कार्यवाही कराई जा रही है।