आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में दो घायल

कछौना (हरदोई)- शनिवार दोपहर बाद हथौड़ा रोड पर कुकुही गांव के पास नगर के रेलवेगंज हथौड़ा रोड निवासी राहुल गुप्ता 21 पुत्र ब्रजराज उर्फ कल्लू व पड़ोसी सुमित कुमार 20 पुत्र महावीर की बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी ।
सुमित के पिता ने बताया कि उसका पुत्र गांव भानपुर से वापस कछौना आ रहा था । उसी समय राहुल कुकुही की तरफ जा रहा था । हदो में दोनों की टक्कर हो गई । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया । हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । लेकिन परिजनों ने जिला अस्पताल न ले जाकर घायलों को सण्डीला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ दोनों का उपचार चल रहा है । खास बात यह है कि कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये थे । दोनों लोगों के सिर में ही चोटें आयी हैं । यदि हेलमेट होता तो गम्भीर चोटें न आतीं ।