बदायूं- पीआरवी 1309 ने ट्रक व ट्रैक्टर एक्सीडेण्ट में घायलों को पहुँचाया अस्पताल । पीआरवी 1309 को थाना वजीरगंज अन्तर्गत इवेन्ट 0442 द्वारा रोटा बस स्टैण्ड के पास ट्रक से एक्सीडेन्ट की सूचना पर पीआरवी द्वारा भीड़ को समझा-बुझाकर शान्त कराया गया व घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया ।
आगरा- पीआरवी 0026 को मलपुरा अन्तर्गत इवेन्ट 0157 सोरों कटरा के पास एक वृद्ध महिला को चाकू से घायल कर रूपये लूटने की सूचना पर पीआरवी द्वारा कालर की निशानदेही पर एक आरोपी को बरामद मय रूपये पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने के सुपुर्द किया गया ।
खीरी- पीआरवी 2854 को थाना मैगलगंज इवेण्ट 0193 पर जमीन कब्जा सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर 150-200 लोगों की उग्र भीड़ को पीआरवी कर्मियों द्वारा सूझ-बूझ से शान्ति व्यवस्था बहाल की गई और 02 व्यक्तियों को पकड़कर थाने के सुपुर्द किया गया ।
मुज़फ्फरनगर- पीआरवी 2214 ने खाईखेड़ी के पास एक बिजली का तार चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाने को सुपुर्द किया ।
रायबरेली- पीआरवी 1767 को थाना ऊचॉहार अन्तर्गत इवेण्ट 0577 द्वारा मनीपुर भतेरी के पास रोडवेज बस व रेनॉल्ट डस्टर गाड़ी के मध्य एक्सीडेन्ट में 2 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल थे, को अस्पताल पहुंचाया गया व घायलों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया ।