सड़क हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत मे पांच लोग की मौत, दो गम्भीर रूप मे घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में रहरा-गवां मार्ग पर सोमवार की शाम को दो बाइकों की भिड़त में पांच लोग की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर सीएचसी रहरा में रखवा दिया है और दो लोग की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर हसनपुर क्षेत्राधिकारी व हसनपुर विधायक भी मौके पर पहुंच गये। एक साथ पांच लोग की मौत से पूरे क्षेत्र में हाहाकर मच गया है।

जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेंठा निवासी राजकुमार ने बताया कि हमारे ही गांव के चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह की बरात सोमवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहारी खादर गयी थी। जिसमें गांव के ही रहने वाले फूल सिंह, नरेश, सतपाल, विजेंदर, और विजेंदर की 5 साल की बेटी छवि भी गये थे।

सोमवार को करीब 8:00 बजे यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मोड़ के पास बनखंडी मंदिर के नजदीक पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर थाना हसनपुर के मोहल्ला कालाशहिद निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र और कपिल पुत्र गोकुलनाथ सवार थे। बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और हादसे में फूल सिंह, नरेश, सतपाल, व विजेंदर की छः वर्षीय पुत्री छवि और दूसरी बाइक पर आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिजेंदर और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर सीएससी रखवा दिया है वहीं दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी मिलने पर हसनपुर क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार पांडेय, व हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। कुछ समय में मृत लोग के परिजन रोते बिलखते रहरा सीएचसी पहुंच गये। सोमवार की शाम को गांव गुरेंठा में मातम छा गया।