शादी का कार्ड देकर घर वापस आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

               भतीजी की शादी का कार्ड देकर घर वापस आ रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गय। वहीं साथ में एक युवक ड्टाी जख्मी हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा शाहाबाद कोतवाली के सहौरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा ड्टारा।
                पाली थाना के परेली निवासी अरविंद की भतीजी  मंजू की शादी 26 अप्रैल को बारात आनी है। परिजनों के मुताबकि उसी मामले में अरविंद अपने चचेरेभाई रामबरन को साथ में लेकर शाहजहांपुर जनपद के सहजनापुर गांव गया था। जहां से वापस घर आते समय शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सहोरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। जिसमें दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर अरविंद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही रामबरन को इलाज के लिए ड्टार्ती किया गया। अरविन्द के दो पुत्र है। इस हादसे में शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम बरपा दिया है।