बाइक सवार युवक को पिकअप डाला टक्कर मारकर फरार, युवक की मौके पर दर्दनाक मृत्यु

कछौना। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर 18 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी अनुसार कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा इनायत पुर निवासी कन्हैयालाल का 18 वर्षीय पुत्र विकास (बउआ) मोटर साईकिल से दवा लेने जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे अज्ञात वाहन पिकप डाला ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। पिकप डाला तेजी से मौके से भाग गया। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, परिजन हृदय विदारक घटना से काफी दुखी हैं। युवक के पिता लखनऊ में आटो चलाकर परिवार का भरध पोषण करते हैं। मृतक तीन भाई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ज़िला मुख्यालय भेज दिया है। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़क दुर्घटनाओ का दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। जिससे जन हानि हो रही है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता