पिहानी- पिहानी-गोपामऊ रोड़ पर स्थित मीरा गैस एजेंसी के नजदीक बुधवार को एक सड़क-दुर्घटना में साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम कुल्लही निवासी अमित कुमार अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए साइकिल से पिहानी आ रहा था। मीरा गैस एजेंसी के नजदीक पहुंचने पर दूसरी ओर से आ रहे पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी और चालक पिकअप लेकर भाग गया। टक्कर के बाद अमित लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी पिहानी लाया गया। जहाँ से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया।