कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम गौहानी निवासी एक युवक की लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी व दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गौहानी निवासी शालू पुत्र अंनत कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते थे। होली में घर आया था। सोमवार को अपने साथी ब्रजेश कुमार सिंह पुत्र सेवा निवृत्त शिक्षक नन्हे सिंह उम्र 40 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ में अंधी चौकी के पास डंपर की टक्कर से शालू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बृजेश कुमार सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मृतक शालू की पिछले वर्ष शादी हुई थी। नवविवाहिता मायके में थी, ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से गांव में दुख की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता