अंतरराष्ट्रीय वन-दिवस मनाकर वन-संरक्षण का दिया सन्देश

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर सोमवार को कछौना वन रेंज के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाकर लोग को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक एवं सजग किया गया।

पर्यावरण मानव जीवन का अभिन्न अंग है और मानव पर्यावरण का अनिवार्य घटक है। मानव के चतुर्दिक उसे आव्रत करता हुआ भौतिक जगत का जो परि-आवरण है वही पर्यावरण है। मानव के साथ-साथ विवध प्रकार की वनस्पतियां जीव जंतु तथा प्राकृतिक संपदा इसमें सम्मिलित है। हमारे चारों ओर जो भौतिक रासायनिक एवं जैविक दशाएं विद्यमान हैं यह सब मिलकर हमारा पर्यावरण बनाती हैं। मनुष्य पर्यावरण से जल, वायु ,भोजन और अन्य भौतिक सुख सुविधाएं ग्रहण करता है। पर्यावरण का प्रदूषण उसी क्षण से प्रारंभ हो गया था जब मनुष्य ने दो पत्थरों को रगड़ कर आग जलाना सीख लिया था ,परंतु तब वह प्रदूषण घातक नहीं था क्योंकि मानो की जनसंख्या बहुत कम थी ,उनकी आवश्यकताएं सीमित थी तथा उनकी भरपाई करने में पूर्ण समर्थ थी। जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ मनुष्य की भौतिक आवश्यकताओं में बहु आयामी अभीवृद्धि हुई है। विविध विकास कार्यों हेतु प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन से पर्यावरण का निरंतर अपघटन होता जा रहा है। आधुनिक जीवन की परिस्थितियां और परिवेश प्रदूषण की विभीषिका को और अधिक गहन और विस्तृत बना रहे हैं। नई–नई बीमारियों का जन्म संक्रामक रोगों का प्रसार और जीवनोपयोगी वस्तुओं का अभाव इत्यादि प्रदूषित पर्यावरण की ही देन है।

विगत अनेक दशकों में जो विकास कार्य हुए हैं उनसे लाभ तो अवश्य हुए हैं ,परंतु साथ ही पर्यावरण अपघटन भी हुआ है । इसका प्रमुख कारण विकास कार्यों में पर्यावरण पहलुओं का समुचित समावेश न किया जाना ही है। सतत विकास के लिए आवश्यक है कि विकास योजनाएं पर्यावरण संगत बनाई जाए और पर्यावरण संरक्षण हमारे कार्यों का अपरिहार्य अंग बने ।पर्यावरण की सुरक्षा सुधार एवं संवर्धन मानव मात्र की समृद्धि और भविष्य की पीढ़ियों की समृद्धि के लिए अनिवार्य है। इसी क्रम में सोमवार को कछौना रेंज के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर पर्यावरणीय गोष्ठी का आयोजन करके पर्यावरण बचाने के संरक्षण हेतु एक आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों व संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रतिभा किया गया ।

कस्बा स्थित जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना में पर्यावरण विषयक वॉल पेंटिंग चित्रकला व वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया तथा उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवराज सिंह पटेल क्षेत्रीय वन अधिकारी रामचंद्र सुशील कुमार आशीष कुमार वन दरोगा कुंवर पाल सिंह रविंद्र प्रसाद मिश्रा सुरेंद्र कुमार तिवारी वन संरक्षक एवं विद्यालय का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।

रिपोर्ट–पी डी गुप्ता