अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मृत्यु

कछौना, हरदोई। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। बीती रात एक मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम मोहाई मजरा पतसेनी देहात निवासी पारसनाथ का 25 वर्षीय पुत्र संजीव शनिवार सायं मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ हरदोई मार्ग पर मतुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय हरदोई भेज दिया। इस दुर्घटना से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी, मां, पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता