हरपालपुर थाना के बासी गांव के पास हुआ सड़क हादसा, कार और टेंपो की हुई भिड़ंत

सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत 

                 हरदोई- हरपालपुर थाना क्षेत्र में बांसी गांव के पास कार और टेंपो की भिड़ंत हो गई।जिसमें एक महिला व  टेंपो के ड्राइवर की मौत हो गई। इस से परिजनों में कोहराम मच गया।वही आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
                  हादसा मंगलवार की देर रात करीब 9:30 बजे का है। बताया गया है एक टेंपो ड्राइवर सवारियां लेकर सवायजपुर से हरपालपुर की ओर आ रहा था। वही इधर से कार जा रही थी। थाना क्षेत्र के बासी गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी टेंपो सवार एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।जिसका नाम अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला नवाबगंज थाना सांडी के रूप में शिनाख्त की गई। वही कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान मीना सिंह पत्नी रामनरेश निवासी नगरा बरसोईया थाना लोनार के रूप में की गई है। वही दोनों वाहनों पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।जिसमें नगरा बरसोईया निवासी मनीश, सतनाम, शिव सिंह व चित्रामऊ निवासी शैलेंद्र व नन्ही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिजनों में कोहराम मचा है।