यूपी जिले के हरदोई क्षेत्र के हरियावां थाना के अंतर्गत आने वाला गावँ भीठी नेवादा के देवेंद्र पुत्र हुलास राम उम्र 50 वर्ष की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी।
जनपद हरदोई के पिहानी विकासखंड के ग्राम सभा भीठी नेवादा में सड़क हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत ,जैसा कि आपको बताते चलें देवेंद्र वर्मा पुत्र हुलास राम उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम भीठी नेवादा पोस्ट मंसूरनगर नगर थाना हरियावां का रहने वाला है जो कि प्राथमिक विद्यालय उमरसेन्डा में कार्यरत थे । बीती रात सुबह 4:00 बजे करीब अपनी वैगनआर गाड़ी से रिस्तेदारो को उनके घर भेजने के लिए बिलग्राम जा रहे थे तभी ग्राम मढ़िया पेट्रोल टंकी के पास अनियंत्रित होकर आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे वैगनआर में बैठे सभी लोग घायल हो गए घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने देवेंद्र वर्मा पुत्र हुलास राम को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सड़क दुर्घटना को सुनकर घर में मातम सा छा गया ,वर्तमान समय में यह अपने हरदोई के आवास अब्दुलपुरवा में रहते थे ।
इंडियन वॉइस 24 से अनीश सिंह की रिपोर्ट