करारी नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण शाखा प्रबंधक की शह पर आधार सेण्टर ऑपरेटर कर रहा है अवैध वसूली

जिला कौशाम्बी ब्यूरो चीफ मसुरियादीन मौर्य :

कौशाम्बी : नगर पंचायत करारी के बडौदा ग्रामीण बैंक के आधार कार्ड सेंटर में चल रही अवैध वसूली की शिकायत ग्रामीणों ने मीडिया से की। तत्पश्चात जब पत्रकारों की टीम ग्रामीण बैंक शाखा जाकर पूछताछ करती है तब शाखा प्रबंधक साहब पत्रकारों से अभद्र तरीके से बात करते हैं।

शाखा प्रबंधक का कहना है कि कोई पैसे नहीं लिए जाते हैं। जबकि ग्रामीण बार-बार कहते हैं कि जबरन पचास रुपए वसूल किए जाते हैं। कर्मचारी कहते हैं कि अगर आप पैसा नहीं देंगे तो तुम्हारा आधार कार्ड नही बनेगा। यह कह कर बैंक से बाहर जाने को कहते हैं। पत्रकारों का कहना है कि प्रबंधक साहब जब मीडिया से अभद्र तरीक सेे बात करते हैं तब जनता के साथ इनका कैसा व्यवहार रहता होगा? यह तो जनता ही बयान कर सकते हैं ।

जिला अधिकारी महोदय से जनता की अपील है कि मामले की जांच कराएं तथा अवैध वसूली को रोका जाए।