दैनिक आज कानपुर के चित्रकूट के पहाड़ी थानान्तर्गत् क्षेत्रीय संवाददाता बंशीलाल को थाना प्रभारी के सामने एस.आई. देवेन्द्र ओझा ने मामूली बात पर बेरहमी से पीटा
एस.आई. ने पत्रकार से उनकी शिकायत मिलने की बात कहकर पत्रकार से उनके विरुद्ध क्या शिकायत है मात्र यह पूछने पर बेरहमी से पीटा है ।
घटना की फुटेज संबंधित थाने के सी.सी.टी.वी. कैमरे मे कैद
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक ने आरोपित दरोगा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं । पत्रकारों ने इतनी कार्यवाही को नाकाफी बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांचकर आरोपित दरोगा के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की हैै ।
एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी पत्रकारो पर हो रहे हमलों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पुलिस महकमे को दे रखे हैं जिसमे पत्रकार से मारपीट करने पर आरोपी पर पचास हजार रुपये का जुर्माना व तीन वर्ष की सजा दिए जाने की बात कही है । वहीं पुलिस महकमे के ही एस.आई. द्वारा बेरहमी से मारा-पीटा जाना अत्यंत अशोभनीय व शर्मनाक कृत्य है।
चित्रकूट सहित सूबे के अन्य जिलों के अनेक पत्रकारों ने आरोपित दरोगा के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही एवं मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन की आवाज उठाई
अरविंद केसरवानी
पत्रकार/अझुवा कौशांबी