हरपालपुर में एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और वृद्ध किसान की हत्या के मामले में उसके ही पुत्र व साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए आलाकत्ल बरामद करा दिया।किसान की हत्या जमीन और पैसे के लालच में कर दी गयी थी।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मामला हरदोई के हरपालपुर कोतवाली इलाके का है।यहां के खसौरा निवासी पूर्व शिक्षक स्वर्गीय रामदास का पुत्र राकेश (50) रोज की तरह 3 दिसम्बर को गांव के पड़ोस में अपने खेत की रखवाली करने गया था। सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो वहां राकेश की लाश देखकर दंग रह गए।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र शुक्ला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।राकेश के रंजीत उर्फ आँसू (20) व योगेश (18) दो पुत्र है। बड़ा बेटा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है वहीं दूसरा बेटा योगेश अभी इंटर में पढ़ रहा है।मामले के खुलासे के लिये कोतवाल ब्रजेन्द्र शुक्ल के साथ टीम को लगाया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट रंजीत ने दर्ज कराई थी।सुराग के दौरान पता चला कि रंजीत ने अपने पिता की हत्या अपने साथी आशीष सिंह के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी थी।एसपी ने बताया कि राकेश की हत्या उसके पुत्र ने धारदार हथियार से गला रेत कर की थी।बताया कि उसका पिता जमीन बेंच देता था और पैसे उड़ा देता था जिसके चलते उसने उसकी हत्या का प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दे डाला।