मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आज लखनऊ में प्रमुख सचिव परिवहन श्रीमती आराधना शुक्ला तथा जम्मू और कश्मीर के परिवहन सचिव एवं आयुक्त श्री हेमन्त कुमार वर्मा ने पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर कर अंतर्राज्यीय परिवहन के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है ।
आज ही लखनऊ में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य पारस्परिक परिवहन समझौते का भी आदान-प्रदान किया गया । समझौते के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर राज्य एवं उत्तरखण्ड राज्य के मध्य पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम को सम्बोधित किया। परिवहन क्षेत्र में इन समझौतों के बाद अब तीन राज्यों के बीच की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी ।