आवास आवंटन में 18 में से 10 लोग अपात्र, एक महिला का पैसा प्रधान प्रतिनिधि हड़प गया

सण्डीला- बेहन्दर ब्लॉक के सर्वे गांव में 18 लोगो को आवास आवंटित किए गए थे जिनमें से 10 लोग आपत्र है एक महिला करिश्मा का पूरा रुपया प्रधान प्रतिनिधि कमलेश निकाल कर हड़प गया गांव के शासी वर्मा एवम उनके सहयोगियों ने 8 बार मुख्य मंत्री व जिलाधिकारी के पोर्टल पर शिकयत की उसके बाद भी मामले में लीपापोती की जा रही है  आवास के नाम पर प्रधान प्रत्येक लाभकारी से 5 हाजर से 20 हजार रुपये तक वशूल रहा है गांव के राजेश जगदीश के नाम आवास आवंटित हुआ था असर्फी लाल व सुनीता के नाम भी आवास आवंटित हुआ था इनके नाम से 70 ,70 हजार रुपये निकल गए परन्तु इनके आवास अभी नही मिले बेचा का मकान पक्का होने के बाद भी उसे मकान आवंटित किया गया इस्माइल के पास दो पक्के मकान है उसके बाउजूद उसे आवास दिया गया जनकोर के लड़के का मकान पक्का बना हुआ है उसे आवास दिया गया है दर्शन शांति देवी रानी देवी रामश्री मुंशी आदि के आवंटन में भी गड़बड़ी है करीब एक दर्जन लोगों ने अपना सपथ पत्र देकर जिलाधिकारी से शिकायत की है तथा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकयत दर्ज कराई है तथा तत्काल जांच करा कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है अभी यह नही पता चल पाया है कि डीएम ने क्या कार्यवाही की है