मल्लावाँ की ग्रामपंचायत नयागांव के पंचायत भवन निर्माण में हुआ घपला

हरदोई : ग्रामीणों का आरोप है कि मल्लावां थाना के ग्राम पंचायत नयागांव में पंचायत भवन के निर्माण में घपला हुआ है । उच्चस्तरीय समिति से पंचायत भवन निर्माण में घपले की जांच करायी जानी चाहिए ।

पंचायत भवन का निर्माण 2014-15 में हुआ था लेकिन कोई मजबूत कार्य नहीं हुआ है । केवल खानापूर्ति करते हुए दोयम दर्जे का निर्माण किया गया है । मनरेगा के अंतर्गत बनाया गया पंचायत भवन गुणवत्ता विहीन होने के कारण कमजोर एवं जर्जर था, जिसका दीवार और गेट गिर गया । ग्रामीणों का कहना है कि SDM साहब को एप्लीकेशन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है । ऐसा लगता है कि यह सब मिलीभगत से हुआ है । जनता का कहना है पंचायत भवन की जांच उच्चस्तर से की जाये ।