मल्लावाँ (हरदोई)- खोया बेच कर घर जा रही नाबालिग के साथ युवक ने छेडछाड की और किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की है। ग्रामीणो ने आरोपी को पकड कर जमकर पीट दिया । सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेडछाड व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग युवती मंगलवार की सुबह खोया कन्नौज जनपद की सरायमीरा बजरिया मंडी मे खोया बेच कर वापस बस से घर जा रही थी कि बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के निकट खांदी पर बस से उतर कर पैदल घर जा रही थी। वही कोतवाली क्षेत्र के गांव हुल्लीपुरवा मटियामऊ निवासी इमरान भी बस से उतर कर उसके पीछे जाने लगा जैसे ही रोड से कुछ दूरी पर पहुची थी कि आरोपी ने दबोच लिया और छेडछाड करने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण ने युवक को पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी । सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर युवक के खिलाफ छेडछाड व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।