दिव्यांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर का मामला

                  हरदोई- माधौगंज थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया।
                 थाना क्षेत्र के गांव रुकनापुर निवासी ममता देवी ने पुलिस को दिए सूचना में कहा कि वह सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पिपरावां में सत्संग सुनने गई थी।वही से वह मल्लावां में स्वराज्य आश्रम से सूत बेचकर घर वापस पहुंची तो उसका पति त्रिभुवन सिंह उर्फ गंगाराम 40 वर्ष कही नजर नही आया। कमरा अंदर से बंद था।उसने कई आवजे लगाई ।कमरे में झांककर देखा तो उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसी के घर से दीवाल काटकर कमरे में घुसे तो त्रिभुवन सिंह का शव जमीन पर पड़ा था। कमरे की छत में लगी सरिया में दुपटटा का फंदा बंधा था। पास में एक बड़ा बक्सा रखा था। जिसपर चढ़कर फंदा लगाया। लोगो का कहना है कि झटके से फंदा के खुल जाने से शव नीचे गिर गया। एस आई जितेंद्र तोमर ने बताया कि प्रथम द्रष्टया आत्महत्या नजर आ रही है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।