भारत ने पाकिस्तान के कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर पाकिस्तान सरकार से विरोध प्रकट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने कराची में एक हिंदू मंदिर की तोड़फोड़ की हाल की घटना का संज्ञान लिया है। भारत का मानना है कि यह धार्मिक अल्पसंख्यकों के सुनियोजित उत्पीड़न की एक और घटना है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान सरकार से अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, संरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने को कहा है।