आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

● दो पारम्परिक प्रतिद्वन्द्वी :– भारत-पाकिस्तान
● भारत-द्वारा टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय करना।
● पाकिस्तान को १५९ रनो पर सिमटा देना।
● भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप का अपना प्रथम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए, अपने पहले ओवर के पहले ही गेंद पर बाबर आज़म को आउट करते हुए, एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाना।
● भारत के ४ विकेटों का मात्र ३१ रनो पर गिरना।
● प्रतिओवर रन-दर का बढ़ते रहना।
● भारत का जीत पाना बहुत मुश्किल दिखना।
● विराट कोहली और हार्दिक पण्ड्या की शतकीय भागीदारी।
● हार्दिक पण्ड्या-द्वारा जीत की देहरी दिखाकर आउट हो जाना।
● विराट कोहली का सूझ-बूझ के साथ आक्रामक प्रदर्शन करना।
● अन्तिम ओवर मे वाइड बॉल-नो बॉल का परिणामदायक योगदान करना।
● अन्तिम ओवर मे ‘नो बॉल’ पर कोहली का छक्का मारना।
● अगले गेंद पर कोहली और कार्तिक का दौड़कर तीन रनो को जुटा लेना।
● अन्तिम गेंद पर आर० अश्विन का चौक्का लगाना।
◆ अन्तत:, पाकिस्तान को ४ विकेटों से पराजित कर, भारत-द्वारा दो अंक अर्जित कर, सेमी फ़ाइनल की ओर बढ़ना।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २३ अक्तूबर, २०२२ ईसवी।)