सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ छठे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 205 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने पीछा करते हुए 32 वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य भेद दिया है । इस तरह भारत ने छह मैचों की श्रंखला को 5-1 के बेहतरीन अन्तर के साथ दक्षिण अफ्रीका से जीत लिया है । आखिरी मैच में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट की विराट पारी 129 रन नाबाद बनाते हुए मैच जीत लिया । इस श्रंखला में विराट की बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है । विराट ने किसी भी द्विपक्षीय श्रंखला में किसी एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए रनों का नया कीर्तिमान बनाया है । बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए विराट को मैन ऑफ द मैच और सिरीज से सम्मानित किया गया ।
Related Articles
कोरोना के बाद भारत दुनिया में सबसे तेजगति से बढने वाली अर्थव्यवस्था
October 22, 2022
0
आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का जन्म दिवस
December 11, 2017
0
भारत ने दक्षिणअफ़्रीका से प्रथम एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच जीत लिया
February 2, 2018
0