छः वर्षों के बाद विश्‍व टी-ट्वेंटी क्रिकेट रैंकिंग में भारत नम्बर एक

भारत छह वर्ष बाद फिर से विश्‍व टी-ट्वेंटी क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष पर आ गया है। कोलकाता में कल भारत ने वेस्‍टइंडीज से तीन मैचों की श्रृंखला तीन शून्‍य से जीतने के बाद यह उपलब्‍धि हासिल की है।

भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को शीर्ष स्‍थान से हटाया है। पिछली बार भारत ने वर्ष 2016 में महेन्‍द्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व में शीर्ष स्‍थान हासिल किया था। धोनी के बाद रोहित शर्मा दूसरे कप्‍तान हैं जिनके नेतृत्‍व में भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची है।