आज अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस है। उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामना दी हैं। ट्वीट संदेशों में उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडु ने कहा कि मातृभाषा हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती है और लोगों को कई तरह से सशक्त बनाती है। उपराष्ट्रपति ने इस विशेष दिवस पर मातृभाषा में अधिक से अधिक संवाद करके अपनी भाषाओं की रक्षा और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व करना चाहिए और इस बहुमूल्य विरासत को अगली पीढ़ियों को देना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मातृभाषा बच्चों के मानसिक विकास से जुडी होती है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा शुरू हो गई है।