भारत निर्वाचन आयोग शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची के लिए प्रतिबद्ध -उप जिला निर्वाचन अधिकारी

               अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया है कि अर्हता तिथि 01.01.2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रोे की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 30 नवम्बर 2018 तथा उनके निस्तारण की अवधि 10 दिसम्बर 2018 निर्धारित है। समस्त राजनैतिक दलो से बी0एल0ए0 नामित करने का अनुरोध किया गया था। 01 सितम्बर 2018 से प्रारम्भ हुए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के दौरान निर्वाचक नामावली में दृष्टिगोचर हुई किसी प्रकार की त्रुटियों को बी0एल0ओ0/ईआरओ को लिखित/मौखिक रूप से अवगत कराये।
                 उन्होने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में अब कम ही समय अवशेष बचा है। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली में यदि कोई त्रुटि दृष्टिगोचर हो रही हो तो बी0एल0ए0 के माध्यम से मतदेय स्थल के पूर्ण विवरण सहित बी0एल0ओ0/ईआरओ को उपलब्ध करा दे। भारत निर्वाचन आयोग शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में 30 नवम्बर को सायं 4.00 बजे एक बैठक आयोजित की गई। सम्बन्धित समस्त अध्यक्ष/मंत्री, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करे।