राज चौहान –
माण्डवी नदी –
माण्डवी नदी (कोंकणी: मांडवी), जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है। इस नदी को गोवा राज्य की जीवन रेखा के रूप में वर्णित किया जाता है साथ ही यह ज़ुआरी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है। मांडवी नदी की कुल लंबाई 77 किलोमीटर है जिसमें से 29 किलोमीटर का हिस्सा कर्नाटक और 52 किलोमीटर गोवा से होकर बहता है। इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के तीस सोतों के एक समूह से होता है जो कर्नाटक के बेलगाम जिले, के भीमगढ़ में स्थित हैं। नदी का जलग्रहण क्षेत्र, कर्नाटक में 2032 वर्ग किमी और गोवा में 1580 वर्ग किमी का है। दूधसागर प्रपात और वज्रपोहा प्रपात, मांडवी के ही भाग हैं।