उन्नाव- पीआरवी 2910 ने बोलेरो चोरी के आरोपी को 03 किमी दौड़ाकर पकड़, बोलेरो बरामद की । वहीं पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में दिनांक 16.12.17 को थाना असोहा में हुयी हत्या का असोहा पुलिस ने किया खुलासा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
अमेठी- पीआरवी 2787 ने अपहरणकर्ता को दौड़ाकर पकड़ किया थाने के सुपुर्द ।
आगरा- सड़क दुर्घटना में घायल जीतू को PRV 0019 द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अस्पताल पहुंचाने पर पीडित के भाई रामू ने यूपी 100 को दिया धन्यवाद!
बागपत- जनपद बागपत के थानाध्यक्ष बिनौली अनुराग शर्मा ने बचायी छात्र की जान। रंछाड गांव का इंटर का छात्र सुमित आत्महत्या करने का कर रहा था प्रयास। दरवाजा तोड़कर बचायी छात्र की जान खुद हुए चोटिल।