दस दिन पूर्व हरपालपुर में हुए किशोरी हत्याकांड में पुलिस ने गांव के ही एक हैवान को किशोरी की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के दसवें दिन खुलासा हुआ।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गुटैया गांव में 5 दिसम्बर को एक 13 वर्षीय पुत्री अपने पिता को खेत पर खाना देने के लिए गई थी। जिसको एक हैवान ने हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। मृतका के पिता रामवीर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी छानबीन में जुटी पुलिस ने आखिरकार हत्याकांड के दसवें दिन गांव के ही 45 वर्षीय सतीराम पुत्र हरीराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी का घर मृतका के घर के पड़ोस में ही है। उसी दिन वह भी खेतों में काम कर रहा था। लड़की को अकेला जाते देखकर हैवान ने उसे बुरी नियत से उसे दबोच कर गन्ने के खेत में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की। लेकिन सफल न होने पर उसकी हंसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से हत्यारोपी इधर-उधर घूमता रहा। घटना स्थल पर भी नहीं गया। पुलिस ने शक के आधार पर कड़ी पूछताछ की। उसके बाद हत्या आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हंसिया को भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को हत्या युक्त को जेल भेज दिया गया है।