ढाबा मालिक को बंधक बना 6200 रुपये छीने, देर रात भरखनी के पास छोड़कर भागे

                 पचदेवरा (हरदोई)- थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे पर ढाबा मालिक को मारुति वैन सवार कुछ लोगों को ठेके से दारू न दिलवाना महंगा पड़ गया। ढाबा मालिक को कुछ लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया और बंधक बना मारपीट कर जेब मे रखे 6200 सौ रुपये छीन लिए । ढाबा मालिक को भरखनी के पास छोड़कर फरार हो गये।
                पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी इतवारी पुत्र बूटी का अनंगपुर चौराहे पर ढावा है।उन्होंने बताया कि करीब 11 बजे वह अपने ढावे पर लेटे हुए थे पाली की तरफ से आई मारुति वैन में सवार कुछ लोगो ने ठेका खुलवाकर दारू दिलवाने के लिए कहा मना करने पर गाली गलौज करते हुए इतवारी को गाड़ी में जबरदस्ती खींच कर बिठा लिया और मारपीट कर जेब मे रखे 6200 सौ रुपये छीन कर भरखनी के पास गाड़ी से फेंक कर भाग गये मारपीट में सर भी फैट गया ।बताया कि गाड़ी में एक ब्यक्ति नन्हे नाम ले रहा था और पता करने पर गाड़ी सवार लोग सहिजना थाना लोनार के बताये जा रहे हैं।पीड़ित ने तहरीर थाने पर दी है।