विधिक साक्षरता शिविर में दी गयी “शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009” विषयक जानकारी

सचिव/तहसीलदार, विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलग्राम मूसाराम थारू ने अवगत कराया है कि माह मार्च 2021 में 15 मार्च 2021 को बी0जी0आर0एम0 इन्टर कालेज बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें उपस्थित कर्मचारियों, छात्र छात्रायें एवं शिक्षकगण को मुख्य रूप से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 विषयक विधिक जानकारी दी गयी।

शिविर में लीगल एण्ड क्लीनिक प्रदीप कुमार तथा समर सिंह, आशीष तिवारी, कु0 जुलेखा खातून, शिशुपाल सिंह, रईस पाल तथा उमेश दोहरे आदि उपस्थित रहे।