पिहानी- ग्राम धोबिया के निकट गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में धायल अलियापुर निवासी वेदप्रकाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
वेदप्रकाश अपनी ससुराल ग्राम देवरिया कोतवाली महोली सीतापुर से घर वापस आ रहा था। जब वह धोबिया ग्राम के निकट पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह और बाइक में पीछे बैठा सरनाम, दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घायल सरनाम ने फोन कर घर पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंच कर परिजनो ने दोनो को इलाज के लिये सी.एच.सी. पिहानी में भर्ती कराया। दोनो की गम्भीर हालत देखते हुये डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया। सूत्रो से मिली जानकारी मे वेदप्रकाश ने इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। जबकि सरनाम को हरदोई से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक वेदप्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन लड़कियां व एक लड़के को छोड़ गया। वेदप्रकाश पेशे से एक किसान था।