हरदोई– माधौगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
थाना क्षेत्र के गांव सौंहार निवासी मुन्ना उर्फ राज बहादुर की पत्नी पुष्पा 28 वर्ष ने अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा कमरे के कुंडे में डालकर फांसी पर झूल गई। बच्चों के रोने पर मोहल्ले की महिलाओं ने खेत मे दवा डाल रहे मुन्ना को सूचना दी। मुन्ना ने घर मे जाकर देखा तो पुष्पा का शव फाँसी पर लटक रहा था।लोगो की मदद से पुष्पा को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई।उसकी शादी 2007 में हुई थी।मृतका के दो पुत्रियां एक रश्मि आठ वर्ष व दूसरी अंशिका दो वर्ष की है। पुष्पा के पिता रामचंद्र पुत्र जयराम निवासी दौलतयार पुर ने बताया कि मुन्ना ने पुष्पा को गुरुवार को मारापीटा था।जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान थे।शुक्रवार की सुबह पिता को फोन कर पुष्पा ने अपने साथ मारपीट की बात बताई थी। सूचना पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की ।