खंड शिक्षा अधिकारी ने किया कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण

कछौना, हरदोई – गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी कछौना विश्वनाथ पाठक ने पढ़ेगा- बढ़ेगा-कछौना मिशन व परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का सघन औचक निरीक्षण किया।

विकासखंड कछौना के परिषदीय विद्यालयों को मॉडल बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गोद लिया गया है । विकासखंड कछौना के परिषदीय विद्यालयों में निरंतर शिक्षा के गिरते स्तर व शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कछौना को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों केंद्रीय क्षण का निर्देश दिया । जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को सुबह सुबह कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया । प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा पहुंचने पर वहां कार्यरत श्रवण मिश्रा ही उपस्थित मिले । शिक्षा मित्र निर्मला देवी, अनिरुद्ध द्विवेदी,मनोरमा देवी अनुपस्थित मिली। अध्यापकों के समय से ना पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ही प्रार्थना कराई। बच्चों की उपस्थिति सिर्फ 25 होने पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अध्यापकों/ अध्यापिकाओं का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हथौड़ा में बच्चों की संख्या 16 होने एवं सहायक अध्यापिका भावना शुक्ला के बिना सूचना अनुपस्थित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका वेतन काटने की संस्तुति की। प्राथमिक विद्यालय पहांवा पहुंचने पर नियुक्त अध्यापकों में कल्पद्रुम द्विवेदी खंड शिक्षा अधिकारी के विद्यालय पहुंचने के साथ-साथ ही विद्यालय पहुंचे थे। विद्यालय में तैनात श्रीमती रंजना देवी कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहीं थी। कल्पद्रुम द्विवेदी खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ही सुबह आठ बजकर बीस मिनट पर पहुंचे थे । खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा द्विवेदी से कक्षा एक जिसमें वह पढ़ाते हैं वहां पढ़ने वाले पांच बच्चों के नाम पूछे तो वह बता नहीं पाए। साथ ही पाठ योजना बनाकर शिक्षण कार्य करने के निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए पाठ योजना के बिना ही पढ़ाते हैं। वही जब खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक कल्पद्रुम के शैक्षिक स्तर को जांचने के उद्देश्य से पांच फलों के नाम ब्लैक बोर्ड पर लिखकर बच्चों को बताने के लिए कहा तो वह लिख नहीं पाए। पहले पाठ का नाम व अर्थ भी नहीं बता पाए। समझा जा सकता है कि ऐसे शिक्षक ही पढ़ेगा बढ़ेगा कछौना व बेसिक शिक्षा का कोढ़ बनते जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह शिक्षक की सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र द्वारा अवगत कराएंगे। वही इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमल किशोर पांडे की कक्षा में खंडशिक्षाअधिकारी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बच्चों ने मौखिक और लिखित दोनों रूपों में फटाफट सही उत्तर दिया दिया ।