पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के थाना देहात कोतवाली एवं थाना टड़ियावां का औचक निरीक्षण किया। उन्होने अपने निरीक्षण में थाना देहात कोतवाली में महिला हेल्प लाइन रजिस्टर, बन्दीगृह, कम्प्यूटर कक्ष, आईजीआरएस मामले, माल खाना रजिस्टर, टाॅप टेन अपराधियो की सूची, शस्त्र रजिस्टर, थाना समाधान रजिस्टर, रजिस्टर नं0 4 तथा कुछ गाँवो के रजिस्टर नं0 8 का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि समय से सभी रजिस्टरो पर अंकन किया जाये। इसके अतिरिक्त उन्होने पुलिस एवं पीएसी आवास का भी निरीक्षण किया। परिसर की साफ सफाई, बाउण्ड्रीवाल की स्थिति, पानी की व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि परिसर को साफ सुथरा रखे एवं खाली पड़े स्थानों पर पौधों का रोपण करे।
उन्होंने अपने औचक निरीक्षण के क्रम में थाना टड़ियावां का भी औचक निरीक्षण किया। थाना टडियावां पहुंचकर कार्यालय में संरक्षित अभिलेखों का रखरखाव, कम्प्यूटर कक्ष, आईजीआरएस मामलो का निस्तारण, ऑनलाईन फीडिंग, सीज किये गये वाहनो की स्थिति, महिला हेल्प लाइन, पानी की व्यवस्था, वर्ष 2017-18 के शेष तीन मामलो को निस्तारण के आदेश दिये। इसके अतिरिक्त शस्त्र वितरण रजिस्टर को देखते हुए आवंटित किये गये शस्त्रों की जानकारी प्राप्त की।
रजिस्टर नं0 4, रजिस्टर नं0 8, त्योेहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, टाॅप 10 बोर्ड को बाहर दीवाल पर लगाने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि इस पर अंकित अपराधियो को विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। परिसर की साफ सफाई आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया।