लखनऊ:- कानपुर उत्तरप्रदेश की उभरती गायिका श्रेया कपूर को शनिवार को इन्नोवेशन फ़ॉर चेंज द्वारा गोमती नगर लखनऊ में आयोजित उत्तरप्रदेश किड्स फेस्टिवल सीजन 4 में ध्रुव स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया।
श्रेया ने बताया कि प्रदेशभर के बच्चों को एक मंच देने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मॉडलिंग सिंगर, नृत्य खेलकूद आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्तरप्रदेश का नाम जिन्होंने राष्ट्रीय न अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जिन्होंने किया उनको एक मंच प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रेया कपूर को सिंगिंग के क्षेत्र में ये सम्मान मिला। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि सुरभि रंजन के कर कमलों से ये सम्मान प्राप्त हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम में गणेश वंदना वागीशा पंत ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में हरदोई लखनऊ वाराणसी गोरखपुर कानपुर सहित प्रदेश के बड़े शहरों से बाल प्रतिभाएँ आई।