पुलिस महानिरीक्षक ने किया कौशांबी पुलिस लाइन का निरीक्षण

कौशांबी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज व जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अभिनंदन द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण, निरीक्षण किया गया।

लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया व बैरको, खेल मैदान, तालाब, कार्यालय एवं परिसर में साफ सफाई का जायजा लिया गया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । साथ ही पुलिस लाइन कौशाम्बी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीयों से पुलिस की बढ़ती चुनौतीयों से निपटने तथा आमजन में वर्दी का विश्वास बढ़ाने के सम्बन्ध में प्रेरित किया गया ।

एल-1 हास्पिटल व रैन बसेरा मंझनपुर का निरीक्षण भी किया गया । जहां पर निरीक्षण के दौरान कोई भी खामियां नही मिली।