कौशांबी : चरवा थाना अंतर्गत ग्राम बलीपुर टाटा में आज लगभग 12:00 बजे दोपहर मैजिक में टोचन किया हुआ ट्रैक्टर पुराना एक कबाड़ी ले जा रहा था । बलीपुर टाटा चौराहे पर विकलांग व्यक्ति अपनी तीन पहिया साइकिल से रोड के एक किनारे खड़ा था । तभी अचानक मैजिक चालक की लापरवाही से विकलांग व्यक्ति की साइकिल में जोरदार टक्कर लगी जिससे विकलांग व्यक्ति का सिर फट गया । वहीं पर गांव के तमाम व्यक्ति इकठ्ठा हो गए और मैजिक चालक को पकड़ लिया । पकड़ने के बाद चरवा थाने में सूचना दी ।
चरवा थाने से मौके पर पहुंचे एसआई दिलीप गुप्ता व सिपाही देवेंद्र सिंह ने मैजिक व ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया और विकलांग व्यक्ति को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया । बता दें कि चंदू पुर निवासी मंगला प्रसाद अपने दोनों पैर से विकलांग है और उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है । मैजिक चालक ने टोचन किया हुआ ट्रैक्टर सैयद सरावा का एक कबाड़ी खरीद कर ले जा रहा था।