उत्तर प्रदेश में, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 126 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नौ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एफ आई आर गौतमबुद्ध नगर के कासना पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है।
एफ आई आर में आरोप लगाया गया है कि इन अधिकारियों ने अपने परिचितों दलालों और ब्रोकरों के माध्यम से 19 फर्जी कंपनियां स्थापित कीं और मथुरा जिले के अलग-अलग गांवों में 57 हेक्टेयर से भी अधिक भूमि हासिल की तथा उसे अपने नजदीकियों को बेच दिया।